फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers and students lock the school for the appointment of teachers

भड़फ में राजकीय उच्च विद्यालय में अध्यापकों की नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने ताला जड़ किया रोष-प्रदर्शन

Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers and students lock the school for the appointment of teachers
राजकीय उच्च विद्यालय भड़फ के गेट के ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते विद्यार्थी व ग्रामीण---संवाद - फोटो : Narnol
कनीना। उपमंडल के गांव भड़फ स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। तालाबंदी की सूचना पाकर खंड शिक्षा अधिकारी राज सिंह मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने ग्रामीणों को जल्द ही रिक्त पदों पर अध्यापकों की नियुक्ति का आश्वासन देकर ताला खुलवाया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि उनके विद्यालय में मुख्य अध्यापक, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, पीटीआई आदि के पद रिक्त हो गए हैं जिसके कारण पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि वे अपना पाठ्यक्रम भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से शिक्षकों की नियुक्ति की गुहार लगाई है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि काफी समय स्कूल में शिक्षकों के अनेक पद रिक्त पड़े हैं। इस बारे में संबंधित अधिकारियों व हलका विधायक सीताराम, शिक्षा मंत्री से भी बार-बार मांग कर चुके हैं। लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द स्कूल में रिक्त पद भरे जाएंगे। इस दौरान निर्मला, सुनीता, रामकुमार, प्रताप, सुभे सिंह, प्रदीप, कविता, पिंकी, अनीता, केला, रमेश, पवन, बिजेंदर, मनोज, नरेंद्र, धरमवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed