फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   villager's locked school due to garbage

ग्रामीणों ने स्कूल को जड़ा ताला

Sat, 10 Oct 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Sat, 10 Oct 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
गोठड़ी स्थित प्राथमिक पाठशाला के चारों ओर गंदगी युक्त पानी से परेशान लोगों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 पर स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। 
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी पर मच्छर पनपने के कारण मलेरिया और डेंगू फैलने लगा है। इस समस्या से विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन उचित कार्रवाई न होने पर लोगों का गुस्सा फूटा। ग्रामीणों ने स्कूल के स्टाफ को स्कूल के अंदर ही बंदी बना लिया। नायब तहसीलदार आजाद सिंह ने शनिवार सुबह फॉगिंग और सफाई करवाने का आश्वासन देकर तालाबंदी खुलवाई।
विज्ञापन


रामकरण, बिरेंद्र, विकास कुमार आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकांश रास्ते कच्चे व उबड़-खाबड़ हैं। इनमें घरों से निकला हुआ गंदा पानी जमा हो गया। अधिक समस्या स्कूल के  आसपास उत्पन्न हो गई। इसके चारों ओर गंदगी होने के कारण मच्छर उत्पन्न होने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक दर्जन बच्चे मलेरिया तथा डेंगू का उपचार करवा रहे हैं। दुर्गंधमय वातावरण में स्टाफ और बच्चों को सांस लेना मुश्किल हो गया। परेशान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से फॉंगिग करवाने तथा पंचायत विभाग से पानी निकासी की गुहार लगाई थी लेकिन अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक ने  संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार बैठक की और इसमें स्कूल पर तालाबंदी का फैसला लिया गया। दोपहर करीब 2 बजे बच्चों को बाहर निकाल दिया तथा तालाबंदी कर दी। स्कूल के अंदर बंद शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों को तालाबंदी की सूचना दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार आजाद सिंह तालाबंदी खुलवाने गोठड़ी पहुंचे। उन्होंने शनिवार को समाधान का आश्वासन दिया। इस पर संतुष्ट ग्रामीणों ने 5.15 बजे तालाबंदी खोल दी।


फोगिंग का खर्चा देगी पंचायत
नायब तहसीलदार आजाद सिंह ने बताया कि गंदे जलभराव से गांव में विभिन्न बीमारियों का प्रकोप बना हुआ है। समाधान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा दिया। उन्होंने शनिवार को फॉगिंग करवाने का भरोसा दिया है इसके लिए डीजल व पैट्रोल पंचायत विभाग उपलब्ध करवाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed