फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Village secretary accused of beating, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: ग्राम सचिव ने पिटाई का लगाया आरोप, मामला दर्ज

Thu, 22 Feb 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 22 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Village secretary accused of beating, case registered
नारनौल।
विज्ञापन


धरसूं निवासी ग्राम सचिव ने बाइक सवार युवकों पर ड्यूटी पर जाते समय पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में धरसूं निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह ग्राम सचिव के पद पर खंड नांगल चौधरी में कार्यरत है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह गांव भुंगारका जा रहा थे। उसके साथ गांव उमराव की ढाणी का प्रकाश भी था। जब वह बीडीओ ब्लाॅक नारनौल के पास पहुंचे तो धरसूं निवासी विशाल और उसके साथ 4-5 अन्य लड़के आए। उक्त युवकों ने मिलकर बाइक को रोक लिया और उसे बाइक से नीचे उतार लिया। इसके बाद बेल्ट से पिटाई करने लगे। शोर-शराबा सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई और आरोपियों से छुड़वाया। इस दौरान आरोपी बाइक को मौके पर ही छोड़ कर चले गए। पुलिस ने ग्राम सचिव की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
मंडी अटेली।

स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। अटेली के वार्ड नंबर 10 निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने शिकायत में कहा कि गत दिवस घर से टहलने के लिए निकला था। इस दौरान वह रास्ते में नये पोस्ट ऑफिस के सामने रिंकू की दूकान पर खड़ा हो गया था वहां पर मदन लांबा ने शराब के नशें में अपने थैले को उसके सिर पर दे मारा। जिसमें लोहे का सामान था, जिसकी वजह से सिर पर गहरी चोट लगी और खून बहने लग गया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed