फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vikas of Gokal Akhara won wrestling worth Rs 21 thousand

Mahendragarh-Narnaul News: गोकल अखाड़ा के विकास ने जीती 21 हजार की कुश्ती

Sat, 09 Sep 2023 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Vikas of Gokal Akhara won wrestling worth Rs 21 thousand
वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी।
नारनौल। बाबा खेतानाथ की जन्मस्थली सिहमा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मेले का आयोजन किया। मेले का शुभारंभ खेतानाथ मंदिर के महंत एतबार नाथ ने किया, जबकि मेले का समापन स्थानीय विधायक एवं मंत्री ओमप्रकाश यादव ने किया।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में सोनू बाघोत को हराकर गोकल अखाड़ा के पहलवान विकास ने 21 हजार की कुश्ती जीती। 11 हजार कुश्ती अंकुर उनिंदा ने जीती। वही कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राज राइफल व द्वितीय स्थान पर झोझू खुर्द रही। लड़कियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हनुमानगढ़ व द्वितीय स्थान पर भिवानी रही। लड़कों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुरुग्राम व द्वितीय स्थान पर इंडियन नेवी रही। हाथ गोला प्रतियोगिता में प्रथम आत्मप्रकाश व द्वितीय देवदत्त रहे। रेफरी की भूमिका कर्मवीर पहलवान व कुलदीप पीटीआई ने निभाई। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेला कमेटी व सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर रविंद्र सिंह मटरू, बिक्रम यादव, सूबे सिंह, नरेश यादव, प्रमोद यादव, बीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रोहतास नंबरदार, अजीत यादव, ईश्वर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed