फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vigilance team took samples for grain market roads, team reached for the second time in six months

Mahendragarh-Narnaul News: विजिलेंस की टीम ने अनाज मंडी की सड़कों के लिए सैंपल, छह माह में दूसरी बार पहुंची टीम

Thu, 22 Aug 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 22 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team took samples for grain market roads, team reached for the second time in six months
फोटो संख्या:67- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में सड़क का सैंपल लेती विजलेंस की टीम--संवाद
महेंद्रगढ़। छह माह पूर्व शहर की अनाज मंडी के व्यापारियों की ओर से की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए छह माह के समय में दूसरी बार बुधवार को पंचकूला से विजिलेंस की टीम सैंपल लेने पहुंची।
विज्ञापन

गत वर्ष मार्केटिंग बोर्ड की ओर से करीब 80 लाख रुपये की लागत से मंडी के अंदर सड़कों का निर्माण कराया गया था। निर्माण के दौरान स्थानीय व्यापारियों की ओर से हल्की सामग्री का प्रयोग के आरोप लगाए थे, लेकिन मार्केटिंग बोर्ड की ओर से आनन फानन में सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया। इसके बाद छह माह पूर्व व्यापार मंडल की ओर से मार्केटिंग बोर्ड के निदेशक व उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग की थी। हालांकि तीन माह पूर्व भी पंचकुला से पहुंची विजिलेंस की टीम सैंपल लेकर गई थी। लेकिन अभी तक इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है। अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान बिजेंद्र सिंह ने बताया कि छह माह में दो बार सैंपल लिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई जांच का खुलासा नहीं किया गया है। मंडी की सड़कों के निर्माण में हल्की सामग्री का प्रयोग किया गया। व्यापारियों ने इसका निर्माण के दौरान भी विरोध किया था।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड के जेई दाताराम ने बताया कि बुधवार को पंचकूला से विजिलेंस की टीम सैंपल लेने के लिए पहुंची थी। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों की उपस्थिति में टीम का सैंपल लेने में सहयोग किया गया था। टीम ने किसी भी प्रकार के खुलासे से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed