{"_id":"68068fe62194f0c47903bdf2","slug":"vhp-demonstrated-against-violence-in-bengal-narnol-news-c-203-1-sroh1012-116619-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बंगाल में हिंसा के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बंगाल में हिंसा के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन
Tue, 22 Apr 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:80-सतनाली के मुख्य मार्गों से प्रदर्शन करते विहिप के सदस्य--स्रोत- संस्था
- फोटो : ग्राम पंचायत कुम्हरौर में विकास कार्यों की शिकायत की जांच करते पीडी।
संवाद न्यूज एजेंसी
सतनाली। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बंगाल में हिंसा व हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उप तहसील में भंवर सिंह को सौंपा।
विहिप के जिला सहमंत्री प्रवीण ने बताया कि बंगाल में हिन्दुओं के प्रति हो रहे अत्याचार के विरोध में पूरे क्षेत्र में भारी नाराजगी है। इसके विरोध में कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए माता जमुवाए मंदिर से प्रारंभ कर कपड़ा मार्केट, रेलवे स्टेशन रोड़, एचडीएफसी बैंक के पास से होते हुए उपतहसील में पहुंचे। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पर खून से हस्ताक्षर कर उसे उपतहसील में भंवर सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने, 500 हिंदू परिवारों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा देने, दोषियों के खिलाफ एनआईए से जांच करवा कर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अजय मोनू शेखावत, आलोक अग्रवाल, संतू शेखावत, ओमप्रकाश डागर, जय सिंह, रवि, इंद्रराज, जितेंद्र अग्रवाल, महिपाल सिंह, बिंटू गुर्जर, सुदर्शन शर्मा, रमाकांत, सुनील मौजूद रहे।