{"_id":"6af20b3ed8543aa4c60870c2","slug":"24-fire-incidents-reported-across-the-district-on-diwali-fire-department-struggled-while-operating-with-only-half-the-necessary-resources-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147564-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर जिले में 24 जगह आगजनी, जरूरत से आधे संसाधनों के बीच जूझता रहा दमकल विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर जिले में 24 जगह आगजनी, जरूरत से आधे संसाधनों के बीच जूझता रहा दमकल विभाग
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11सिंघाना रोड स्थित वर्कशॉप में खड़ी आग की चपेट में आई क्षतिग्रस्त गाडियां। संव
नारनौल। दीपावली के दिन जिले में आगजनी की 24 घटनाएं हुईं लेकिन इनसे निपटने के लिए दमकल विभाग के पास जरूरत के मुकाबले सिर्फ आधे संसाधन थे। जिले में नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना और नांगल चौधरी में दमकल केंद्र हैं। इन केंद्रों में कुल सात दमकल गाड़ियां और 56 कर्मचारी हैं जबकि जिले में 14 गाड़ियों और 112 कर्मचारियों की जरूरत है।
संसाधनों की कमी का असर ग्रामीण क्षेत्रों में साफ दिखा जहां दमकल गाड़ियों को घटना स्थल तक पहुंचने में समय लगा। इसके बावजूद विभाग के कर्मचारी दिवाली के दिन भी ड्यूटी पर डटे रहे।
सबसे बड़ी घटना नारनौल में सिंघाना रोड स्थित गणपति डेंटिंग-पेंटिंग वर्कशॉप में हुई। इस आग में मरम्मत के लिए खड़ी करीब सात गाड़ियां जल गईं। वर्कशॉप संचालक को 70 से 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग पर काबू पाने में तीन से चार घंटे लगे। इसके लिए नारनौल केंद्र से दो और नांगल चौधरी केंद्र से एक गाड़ी भेजी गई।
विज्ञापन
जिले में आगजनी की 24 घटनाओं में से 21 ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में रखी कड़बी में आग लगने की थीं। बाकी तीन घटनाएं नारनौल की वर्कशॉप, सतनाली की एक दुकान और निजामपुर के एक घर में हुईं। निजामपुर में आसपास के लोगों ने समय रहते आग बुझा दी, इसलिए वहां दमकल गाड़ी नहीं भेजी गई।
अग्निशमन अधिकारी राजबीर ने बताया कि दिवाली के दिन सभी कर्मचारी कार्यरत रहे और सभी जगह समय पर दमकल गाड़ियां पहुंचीं। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार दमकल गाड़ियों और कर्मचारियों की मांग मुख्यालय को भेजी गई है।
क्षेत्रवार घटनाएं
नारनौल: 09
महेंद्रगढ़: 08
अटेली: 03
कनीना: 02
नांगल चौधरी: 01
सतनाली: 01
बॉक्स
शाम को पूजा-पाठ के बाद वर्कशॉप बंद करके चले गए थे। रात करीब 8 से 8:30 बजे फोन आया कि वर्कशॉप में आग लग गई है। करीब 70 से 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन और सरकार से अपील है कि नुकसान की भरपाई में मदद करें।-भूपसिंह, वर्कशॉप संचालक, सिंघाना रोड, नारनौल