फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vehicles will run on the Narnaul to Ismailabad Green Corridor from today

नारनौल से इस्माइलाबाद ग्रीन कॉरिडोर पर आज से दौड़ेंगी वाहन

Sat, 30 Jul 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on the Narnaul to Ismailabad Green Corridor from today
ग्रीनफील्ड कोरिडोर, 152 डी नेशनल हाईवे - फोटो : Narnol
नारनौल। नारनौल से इस्माइलाबाद तक का 227 किलोमीटर लंबी ग्रीन कॉरिडोर -152 डी (ट्रांस हरियाणा हाईवे) बनकर तैयार हो चुका है। शनिवार से इस हाईवे पर गाड़ियां दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

एनएचएआई ने इस रोड पर पड़ने वाले कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ के उपायुक्तों को इसकी जानकारी दे दी है। एनएचएआई की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि 30 एवं 31 जुलाई को ट्रायल के आधार इस रोड पर आवागमन शुरू हो जाएगा। 1 अगस्त से सुबह छह बजे से टोल शुरू हो जाएंगे। रोड चालू होने के बाद नारनौल से चंडीगढ़ की दूरी मात्र चार घंटे में तय होगी। इस रोड पर लगभग 14 एंट्री एवं एक्जिट प्वाइंट दिए गए हैं। इनमें सात प्वाइंट नेशनल एवं सात स्टेट हाईवे पर दिए गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 14 जुलाई 2020 को इसका शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

यह हाईवे एडवांस ट्रैफिक सिस्टम से युक्त होगा। हर एक किलोमीटर पर उच्च स्तरीय सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अगर इस रोड पर कहीं भी हादसा होता है तो कैमरों से तुरंत पता लग जाएगा। ये कैमरे नजदीकी कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। कंट्रोल रूप से एंबुलेंस को सूचित किया जाएगा। हाई वे पर दो ट्रामा सेंटर महेंद्रगढ़ के खेड़ी और असंध के आसपास बनाया जाएंगे। इस रोड पर अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड पर रेस्टोरेंट, ढाबा, चिल्ड्रन पार्क, सर्विस स्टेशन, पेट्रोल पंप आदि सुविधाएं रहेंगी। ये सुविधाएं ठेका आधारित रहेंगी।
वर्जन
ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनकर पूरा तैयार हो गया है। इस रोड पर 30 जुलाई से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इसका उद्घाटन बाद में प्रधानमंत्री से करवाया जाएगा।
- केएम शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed