फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vehicles parked on the road caused traffic jams the foot wide road was reduced to feet

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर खड़े वाहन बने जाम की वजह, 35 फीट की सड़क 20 में सिमटी

Thu, 03 Sep 2026 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the road caused traffic jams the foot wide road was reduced to feet
फोटो नंबर- 13रेवाड़ी रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहन। संवाद
नारनौल। शहर के सबसे व्यस्त महावीर चौक पर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। करीब 35 फीट चौड़ी सड़क वाहनों के खड़े होने से 18 से 20 फीट तक सिमट जाती है। इससे राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

महावीर चौक के आसपास स्थायी पार्किंग नहीं है। जिले के गांवों के साथ राजस्थान से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कामों के लिए यहां पहुंचते हैं। हरियाली तीज से दिवाली तक त्योहारी सीजन में वाहनों का दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन

पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। दुकानदारों ने इस दौरान अस्थायी पार्किंग की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के दौरान महावीर चौक पर भीड़ बढ़ने से ट्रैफिक लाइटों को बंद करना पड़ता है। यातायात पुलिस को मौके पर खड़े होकर वाहनों का संचालन करना पड़ता है। ट्रैफिक लाइट निर्धारित समय तक वाहनों को रोकती है, जिससे लंबा जाम लग जाता है।
..................
गत वर्ष त्योहारी सीजन में जाम के कारण व्यापार प्रभावित रहा। लोग जाम से बचने के लिए इस मार्ग पर आने और खरीदारी करने से कतराते हैं, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान होता है।-दिनेश भारद्वाज, दुकानदार, महावीर चौक
......

प्रशासन को त्योहारी सीजन में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। महावीर चौक के पास आईटीआई का मैदान है, जहां वाहन खड़े करवाने से यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकती है।-संजय मान, दुकानदार, महावीर चौक

वर्जन :
महावीर चौक के पास कोर्ट परिसर की पार्किंग और सुभाष पार्क के पास सेक्टर की खाली जगह में वाहन खड़े किए जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के चालान किए जाते हैं।-भगत सिंह, यातायात प्रबंधक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article