फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vehicles kept crawling with 50 meter visibility

Mahendragarh-Narnaul News: 50 मीटर दृश्यता से रेंगते रहे वाहन

Sun, 19 Jan 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling with 50 meter visibility
फोटो नंबर-29नारनौल में सुबह छाए घने कोहरे के बीच लाईट जलाकर जाते वाहन।
नारनौल। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। शनिवार काे नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को रात के समय से ही क्षेत्र में घना कोहरा छा गया था, जो सुबह करीब 11 बजे तक छाया रहा। दृश्यता 50 मीटर तक रही। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे के करीब धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। आगामी दिनों में प्रचंड शीतलहर, कोहरे और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी को सक्रिय होगा। इस कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होगी। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज गति से ठंडी हवाएं चलेंगी। 21, 22 व 23 जनवरी को क्षेत्र में बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन


शनिवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.8 व अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 व अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed