{"_id":"646d11be36d35515470110c4","slug":"vehicle-parked-in-narnaul-was-challaned-in-gujarat-narnol-news-c-196-1-sroh1013-322-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में खड़ी गाड़ी का गुजरात में हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में खड़ी गाड़ी का गुजरात में हुआ चालान
Wed, 24 May 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 24 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में खड़ी एक पिकअप गाड़ी का गुजरात के वडोदरा में चालान होने का मामला प्रकाश में आया है। इस चालान का मैसेज गाड़ी के मालिक के पास आया, जिसके बाद से वह परेशान है। गाड़ी मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को करनी चाही, लेकिन पुलिस ने शिकायत नहीं ली। इससे डर है कि कही उसकी गाड़ी के नंबरों का कोई दुरुपयोग ना कर दे।
गाड़ी मालिक अजय कुमार ने बताया कि उसने एक पिकअप गाड़ी महेंद्रगढ़ के जासावास के मदन सिंह से ली हुई है। अभी गाड़ी के पूरे कागजात भी नहीं बने हैं। गत दिवस सुबह 10:50 पर उसकी गाड़ी नारनौल नई मंडी में खड़ी हुई थी। उसी समय गाड़ी के नंबर का चालान उसके मालिक के पास गुजरात से मोबाइल पर आया। जिसमें गाड़ी चालक का नाम रहीश आ रहा है। गाड़ी का पोलूशन का चालान हुआ है, जोकि एक हजार रुपये का है। उसने चिंता व्यक्त की है कि उसकी गाड़ी के कोई डुप्लीकेट नंबर लगाकर गुजरात में चला रहा है तथा वह बड़ा क्राइम भी कर सकता है। उसने बताया कि इसकी शिकायत करने वह एसएचओ व साइबर क्राइम के पास गए, लेकिन एसएचओ और साइबर क्राइम थाने ने उनकी शिकायत लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में गुजरात पुलिस को ही सूचना दें।