फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Vegetable seller angry at the team that went to remove the encroachment, said - first remove the encroachment of Azad Chowk, then we will remove it

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर बिफरे सब्जी विक्रेता पहले आजाद चौक का अतिक्रमण हटाओ फिर हटाएंगे हम

Thu, 01 Dec 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Vegetable seller angry at the team that went to remove the encroachment, said - first remove the encroachment of Azad Chowk, then we will remove it
नगरपरिषद ने शहर के विभिन्न बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने गई टीम आजाद चौके पास स्थित सब्जी मंडी पहुंची तो सब्जी विक्रेता टीम पर बिफर गए। उन्होंने कहा कि पहले आजाद चौक के चाराें ओर किए हुए अतिक्रमण हटवाए उसके बाद वो अतिक्रमण हटाएंगे। उन्होंने कहा कि आजाद चौक पर अतिक्रमण होने से वाहन अंदर नहीं आ सकते। ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इस मौके पर उन्होंने यहां पर पुलिस जवान तैनात करवाए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद की टीम बुधवार सुबह 10:15 बजे ही अतिक्रमण हटवाने के लिए बाजारों में निकल पड़ी थी। टीम में सुपरिंटेंडेंट राकेश, लिपिक राधेश्याम तथा सफाई कर्मचारी शामिल थे। टीम महाबीर चौक, पुल बाजार, आजाद चौक, सब्जी मंडी, किला रोड पर गई। टीम ने पहले दिन सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। जब टीम आजाद चौक पर पहुंची तो वहां एक सब्जी विक्रेता ने चौराहे के बीच में सब्जी की दुकान लगाई हुई थी। टीम को देखकर उसने फटाफट सब्जियां उठानी शुरू की। मात्र एक मिनट पर चौक खाली कर दिया। जब टीम सब्जी मंडी पहुंची तो सब्जी मंडी विक्रेता बिफर गए। उन्होंने कहा कि जब तक स्थायी रूप से आजाद चौक खाली नहीं करवा देते वो भी अतिक्रमण नहीं हटाएंगे। इस दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे सुपरिंटेंडेंट राकेश ने कहा कि आजाद चौक खाली करवा दिया है अब वहां कोई अतिक्रमण नहीं करेगा। फिर भी किसी को ज्यादा परेशानी है तो वो नगर परिषद में शिकायत दें।
विज्ञापन

आजाद चौक के चारो ओर एक व्यक्ति ने ही अतिक्रमण किया हुआ है। उसको वहां पर अतिक्रमण न करने के लिए कई बार सब्जी विक्रेता समझा चुके हैं। चौक पर कूड़ा भी डाल जाता है। सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहक अतिक्रमण से परेशान हो रखे हैं। -अजीत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
अतिक्रमण सभी जगह का ही हटना चाहिए। सबसे पहले आजाद चौक पर हटाना चाहिए। आने जाने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है। ग्राहक गाड़ी खड़ी करता है तो वहां अतिक्रमणकारी उसको गिरा देते हैं। आजाद चौक खाली करवाने के लिए हम डीसी, एसपी व नगर परिषद को शिकायत दे चुके हैं। -रिंकू।
----------------------
वैसे तो सभी बाजारों में अतिक्रमण किया हुआ है लेकिन सबसे अधिक आजाद चौक पर हो रखा है। यहां आने जाने का रास्ता ही नहीं बचा। हमारी यही मांग है कि अतिक्रमण करने वालों का नप चालान करें तथा यहां पर दो पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जाए। -वीरेंद्र।

---------------------
आजाद चौक पर अतिक्रमणकारी ग्राहकों की गाड़ी नहीं खड़ा होने देते। आए दिन ग्राहकों से लड़ाई झगड़ा करते हैं। इससे सभी दुकानदार एवं ग्राहक परेशान हो रखे हैं। नप को पहले ही वहां अतिक्रमण हटाना चाहिए। उसके बाद सब्जी मंडी विक्रेता भी अपनी हद में कर लेंगे। -राकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed