{"_id":"65c297f3b7b13e0f4a04429c","slug":"vegetable-market-union-will-go-on-indefinite-strike-against-the-law-brought-by-the-government-narnol-news-c-196-1-sroh1013-109086-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी यूनियन ने सरकार के लाए गए कानून के खिलाफ करेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी यूनियन ने सरकार के लाए गए कानून के खिलाफ करेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
Wed, 07 Feb 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। सब्जी मंडी यूनियन नारनौल की बैठक मंगलवार को करण सिंह सैनी की अध्यक्षता में नांगल चौधरी रोड स्थित नई सब्जी मंडी में की गई। इसमें सब्जी मंडी के प्रधान अजीत सैनी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सब्जी आढ़तियों पर एक कानून थोप दिया है। इसके माध्यम से सरकार पिछले वर्ष की मार्केट फीस के हिसाब से आने वाले वर्ष की मार्केट फीस एडवांस में भरवाना चाहती है व हर साल 10 प्रतिशत और फीस लगाई जाएगी।
प्रधान ने बताया कि जिस साल हमने अभी तक कोई काम ही नहीं किया है, उसकी फीस किस हिसाब से भरी जाए। यह सरकार का गलत फैसला है। इसका प्रदेशभर के सब्जी मंडी आढ़ती विरोध कर रहे हैं। उप प्रधान रोशन लाल ने बताया कि सरकार व्यापारियों पर सिलेक्ट सिस्टम लागू करना चाहती है व छोटे दुकानदारों पर लाइसेंस की एवज में हर साल 7200 वसूल करना चाहती है, जो कि गलत है। इस कानून के विरोध में पूरे प्रदेश की सब्जी मंडियाें ने 20 दिसंबर को भी हड़ताल की थी। सरकार ने पहले 28 जनवरी का समय दिया था, मगर अब 8 फरवरी का समय दे रही है। सरकार द्वारा कोई उचित जवाब न देने की स्थिति में पूरे प्रदेश की सब्जी मंडियां 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगी। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने 10 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का पूर्व जोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार 8 तारीख तक सब्जी व्यापारियों पर थोपे गए कानून को वापस नहीं लेती है तो 10 फरवरी से नारनौल सब्जी मंडी जिसमें सभी सब्जी आढ़ती, दुकानदार, रेहड़ी व फड़ वाले अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल रखेंगे। बैठक में संगठन सचिव शिवराज सिंह, कोषाध्यक्ष भगत सिंह सैनी, जयराम सैनी, रमेश चंद, आत्म प्रकाश, सुभाष चंद, पप्पू सैनी, राजेश सैनी, रोशन सैनी, राजू, रोहतास, बबलू, परमानंद, धर्मचंद व नरेश आदि मौजूद रहे।