फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   vechile theft arrest

अदालत ने वाहन चोरी के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Wed, 14 Jul 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
vechile theft arrest
नारनौल। पिकअप गाड़ी चोरी करने के आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहनपुर निवासी दलीप ने सोमवार को नांगल चौधरी थाना में पिकअप गाड़ी चोरी की शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि नांगल चौधरी कस्बे में उसकी टेंट हाउस की दुकान है। उसने अपनी पिकअप गाड़ी गोदाम के पास खड़ी कर रखी थी। कुछ समय बाद उसने देखा कि उसकी गाड़ी को कोई बिना उसे बताए लेकर जा रहा है। इस पर उसने आसपास मौजूद लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अजय वासी नांगल चौधरी के रूप में हुई। पुलिस ने पिकअप गाड़ी मालिक की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर अजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में पहले भी चोरी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed