{"_id":"65590ab8ae488c0431007094","slug":"various-routes-will-be-affected-by-sending-50-roadways-buses-to-palwal-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6526-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 50 रोडवेज बसें पलवल भेजने से विभिन्न रूट होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 50 रोडवेज बसें पलवल भेजने से विभिन्न रूट होंगे प्रभावित
Sun, 19 Nov 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। अगर रविवार व सोमवार को कहीं जाने की सोच रहे तो यात्रा करने से परहेज करे। ऐसा इसलिए कह रहे है कि रविवार को नारनौल डिपो से 50 रोडवेज बस पलवल भेजी जाएंगी। यह रोडवेज बसे सोमवार को पलवल में आयोजित झलकारी बाई जयंती के लिए रवाना की जाएगी।
नारनौल डिपो से 50 बसे भेजने से 2 दिन तक अनेक रूटों पर बसों की कमी रहेगी। इनमें सबसे ज्यादा ग्रामीण रूट प्रभावित होंगे, क्योंकि विभाग लंबे रूट की बजाय ग्रामीण रूट की बस भेजने की तैयारी कर रहा है। हालांकि झुन्झुनू, जयपुर, अलवर व दिल्ली सहित अन्य रूट से भी रोडवेज बस पलवल भेजी जाएगी, लेकिन इन रूटों से सीमित भेजी जाएगी। वहीं चंडीगढ़ रूट से एक भी बस नहीं भेजी जाएगी, ऐसे में चंडीगढ़ सफर करने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नारनौल डिपो से सभी 50 बस रविवार दोपहर 12 बजे रवाना होगी, वहीं सोमवार को कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां से लौटेगी। जिसकी वजह से मंगलवार को ही सभी रूटों पर दोबारा रोडवेज बस दौड़ सकेगी। जिसकी वजह से 2 दो दिन तक यात्रियों को ग्रामीण रूट के साथ-साथ लंबे रूट पर परेशानी हो सकती है। बता दे कि नारनौल डिपो में करीब 134 बस लीज व रोडवेज बस है, जो विभिन्न रूट पर चल रही है।
पलवल में आयोजित जलकारी बाई जयंती के लिए 50 बसे रविवार को भेजी जाएगी। जो सोमवार को कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापिस आएगी। इन बसों को भेजने से ग्रामीण रूट प्रभावित होंगे, वहीं लंबे रूट की भी बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
-ब्रह्म प्रकाश, सीआई रोडवेज डिपो नारनौल।