{"_id":"690cf20a1955db0ba1004ea5","slug":"vande-mataram-will-be-sung-simultaneously-in-all-the-schools-of-the-district-today-narnol-news-c-196-1-nnl1003-131912-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले के सभी स्कूलों में आज एक साथ होगा वंदे मातरम् का गायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले के सभी स्कूलों में आज एक साथ होगा वंदे मातरम् का गायन
Fri, 07 Nov 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-01 राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीईओ सुनील दत
नारनौल। जिले के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षा विभाग के निदेशक ने अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की। इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली और दिशा-निर्देश दिए।
डीईओ ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सात नवंबर 2026 तक देशभर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 7 नवंबर को सुबह 10 बजे जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी एक साथ खड़े होकर पूर्ण गीत का गायन करेंगे। यह कार्यक्रम एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
गीत के बोल जनसंपर्क निदेशालय (डीपीआर) द्वारा प्रसारित किए जाएंगे अथवा निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त वंदे मातरम के इतिहास एवं महत्व पर एक संक्षिप्त नोट भी छात्रों व कर्मचारियों के बीच वितरित किया जाएगा ताकि राष्ट्रीय गीत के प्रति जागरूकता और गर्व की भावना बढ़े।