Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Uttar Pradesh's cuisine ranked first,

Mahendragarh-Narnaul News: उत्तर प्रदेश के व्यंजन पहले, हरियाणा के चौथे स्थान पर रहे

Thu, 19 Nov 2026 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh's cuisine ranked first,
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएच) में हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित दोहान-2026 (राज्य खाद्य एवं संस्कृति महोत्सव) में देश के विभिन्न राज्यों की खानपान परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। राज्य स्तरीय खाद्य प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के स्टॉल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश दूसरे, ओडिशा तीसरे और हरियाणा चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजनों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल ने व्यंजनों की प्रामाणिकता, स्वच्छता, प्रस्तुति, सजावट और स्वाद सहित पांच मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया। प्रो. नीलम सांगवान, प्रो. अशोक शर्मा और प्रो. तनु गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में रिद्धिराज ने प्रथम, रोनी चौहान ने द्वितीय और प्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि भारत की वास्तविक पहचान उसकी सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध परंपराओं में निहित है। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन वहां की भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय संसाधनों और जीवनशैली के साथ पीढ़ियों से संचित ज्ञान और अनुभव को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहान-2026 जैसे आयोजन विद्यार्थियों को देश की विविध खानपान परंपराओं से परिचित कराने के साथ एक-दूसरे की संस्कृति और विरासत के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करते हैं। ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। यह आयोजन विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय (डीएसडब्ल्यू), पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग और विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सभी को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed