{"_id":"6aef64a2033d7c48a4012687","slug":"use-lamps-and-items-made-by-local-artisans-mla-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131642-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय कारीगरों के बने दीपों व सामान का उपयोग करें : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय कारीगरों के बने दीपों व सामान का उपयोग करें : विधायक
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- शंकर मार्केट में विधायक कंवर सिंह यादव को दिवाली की बधाई देते दुकानदार--स्रोत-
महेंद्रगढ़। दीपावली के अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव ने शहर के लोगों और व्यापारियों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने कार्यालय से शहर के विभिन्न मार्गों पर पहुंचकर आमजन और व्यापारियों से मुलाकात की तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
विधायक ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज का हर वर्ग मिल-जुलकर खुशियां मनाए और एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल हो।
उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों का सहयोग करना भी राष्ट्रहित में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी को स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीपों और अन्य सामान की खरीदारी को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे छोटे व्यापारियों और कारीगरों को आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी, भाजपा जिला महामंत्री योगेश शास्त्री, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन कृष्ण सैनी, सैनी समाज के प्रधान सुरेश सैनी, मंडल अध्यक्ष नांगल सिरोही अजीत कुमार, मंडल अध्यक्ष संदीप, सतनाली मंडल अध्यक्ष रवि, रणधीर सिंह आदलपुर, नरेश सरपंच प्रतिनिधि खुड़ाना, अमित सरपंच धोली, नगर पार्षद देवेंद्र सैनी, राहुल यादव खातोद और ईश्वर सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।