फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Uproar among councilors over waste management agency's crore bill; decision taken not to make payment.

Mahendragarh-Narnaul News: कचरा एजेंसी के 4 करोड़ के बिल पर पार्षदों का घमासान, भुगतान नहीं करने का फैसला

Fri, 28 Aug 2026 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar among councilors over waste management agency's crore bill; decision taken not to make payment.
फोटो संख्या:66- नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका हाउस की बैठक में अपनी बात  रखते पार्षद --संव
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कार्यालय में वीरवार को हाउस की बैठक 18 में से 16 एजेंडे सर्वसम्मति से पास किए गए। वहीं, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के करीब 4 करोड़ रुपये के बिल को लेकर पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया। बहुमत से निर्णय लिया गया कि एजेंसी के बिल का भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों और पार्षदों के बीच कहासुनी भी हुई। उपप्रधान मंजू कौशिक समेत नौ पार्षदों ने भुगतान पर आपत्ति जताई। इनमें ममता सोनी, रजनेश यादव, भतेरी यादव, राजेश कुमार, देवेंद्र सैनी, सुनील तायल, शारदा देवी और लक्ष्मीकांत शामिल रहे। मुकेश कुमार ने भी फैसले का समर्थन किया।
विज्ञापन

पार्षद राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि एजेंसी ने अपेक्षित काम नहीं किया था, इसलिए 2023 में कमेटी ने भुगतान रोकने का निर्णय लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तीन साल बाद बिल पास कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर एजेंसी से मिलीभगत और घूसखोरी के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में तीन पार्षद व प्रतिनिधि चेतन, निखिल और सुखबीर अनुपस्थित रहे। अधिकारियों में केवल एमई राजेश कौशिक मौजूद रहे। पिछली बार सचिव के नहीं आने पर बैठक रद्द हो गई थी। इस बार भी सचिव अनुपस्थित रहे लेकिन क्लर्क ने सहमति-असहमति दर्ज की और बैठक संपन्न हुई।
---------
ये रहे लंबित एजेंडे
बैठक में दो एजेंडे पास नहीं हो सके। इनमें माजरा चुंगी से परशुराम चौक तक सड़क का नाम राव वीरेंद्र सिंह मार्ग करने का प्रस्ताव शामिल था, जिसे अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। दूसरा एजेंडा डोर-टू-डोर सफाई एजेंसी के भुगतान से संबंधित था। इस दौरान जिला नगर आयुक्त और नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी असमर्थता जताई।

--------------
इन मुद्दों पद लगी विकास की मोहर
-हर वार्ड पार्षद को अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए ₹1.50 लाख तक का बजट उपलब्ध कराया जाएगा।
-सभी अनुसूचित जाति वार्डों और अन्य वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए विशेष एजेंसी से सर्वे कराया जाएगा।
-सब्जी मंडी से बालाजी चौक तक सड़क और नाले का निर्माण कराया जाएगा।
-मोहल्ला सैनीपुरा स्थित सामुदायिक केंद्र की चाहरदीवारी और टिन शेड का काम होगा।
-हुड्डा पार्क से सटी आईटीआई विभाग की जमीन पर पार्क बनाया जाएगा।
-सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, मुख्य प्रवेश द्वार पर लाइटिंग बोर्ड और आई लव महेंद्रगढ़ लगाया जाएगा।
-शहर के प्रमुख चौराहों और जरूरी स्थानों पर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
-पानी का बोर, पानी की टंकी, शौचालय और टाइल लगाने का काम कराया जाएगा।
-धोलपोश गोशाला से मोडावाली आश्रम रोड तक सड़क तथा स्ट्रीट/सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
-शहर के मोहल्लों और गलियों में चल रही मांस की दुकानों को हटाकर अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा।
-स्पीड ब्रेकर, स्टील स्टॉपर, साइन बोर्ड, ट्रैफिक लाइट, सोलर ब्लिंकर और बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।
-शहर में दूध, दही, बेकरी, फल और जूस आदि के लिए छोटे बूथ बनाने की व्यवस्था की जाएगी।
-शहर की सभी हाईमास्ट लाइटों को चालू करने के लिए खराब मोटर और लाइटें बदली जाएंगी।
----------------
वर्जन
बैठक में 18 एजेंडे रखे गए और इनमें से 16 पर पार्षदों ने सहमति जताई। दो एजेंडे स्थगित कर दिए। पास हुए एजेंडों पर अगले माह से काम शुरू कर दिया जाएगा। इस बार बैठक सफल रही है। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:66- नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका हाउस की बैठक में अपनी बात  रखते पार्षद --संव

फोटो संख्या:66- नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका हाउस की बैठक में अपनी बात  रखते पार्षद --संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed