{"_id":"678bf0c3549d180abb059f76","slug":"unique-sports-club-won-the-match-by-25-runs-narnol-news-c-203-1-sroh1010-114591-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यूनिक स्पोर्ट्स क्लब ने 25 रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यूनिक स्पोर्ट्स क्लब ने 25 रन से जीता मुकाबला
Sun, 19 Jan 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव पाली में बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ में खिलाड़ी रणदीप को सम्मानित करते कमे
- फोटो : विकास भवन में बैठक के दौरान निर्देश देते सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र।
महेंद्रगढ़। पाली गांव में आयोजित बीजेआरडी क्रिकेट कप के आठवें दिन तीन मुकाबले हुए। कमेटी के प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि पहला मुकाबला जीएसटी मुंबई और यूनिक स्पोर्ट्स क्लब नजफगढ़ के बीच हुआ।
जीएसटी मुंबई ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। यूनिक स्पोर्ट्स क्लब नजफगढ़ ने 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीएसटी मुंबई ने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 87 रन ही बना सकी। यूनिक स्पोर्ट्स क्लब नजफगढ़ ने 25 रन से मुकाबला जीत लिया। आयुष को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मुकाबला एसएस क्रिकेट क्लब और जीएसटी मुंबई के मध्य खेला गया। एसएस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जीएसटी मुंबई की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट पर 69 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएस क्रिकेट क्लब 7.4 ओवर में दो विकेट पर 70 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। कपिल को मैन द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
तीसरा मुकाबला एसएस क्रिकेट क्लब और यूनिक स्पोर्ट्स क्लब नजफगढ़ के मध्य खेला गया। एसएस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। यूनिक स्पोर्ट्स क्लब नजफगढ़ ने 11.5 ओवर में 64 रन ऑल आउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएस क्रिकेट क्लब ने 4.5 ओवर में एक विकेट पर 65 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीतकर सुपर आठ में जगह बनाई। इस मुकाबले में रणदीप को ऑल राउंडर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को लीग का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। इसमें जीआर क्रिकेट एकेडमी जयपुर, एमपीएस ग्रेटर नोएडा व आशु इलेवन पटियाला के मध्य मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 और 21 को क्वार्टर मुकाबला, 22 को सेमिफाइनल व 23 को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।