फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Union has decided that now confectioners will not serve food after one o'clock in the night

रात एक बजे बाद खाना नहीं परोसेंगे हलवाई

Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Union has decided that now confectioners will not serve food after one o'clock in the night
गोशाला रोड स्थित निजी समारोह स्थल पर मीटिंग करते हलवाई यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में अब किसी भी कार्यक्रम में रात एक बजे के बाद हलवाई खाना नहीं परोसेंगे। सोमवार को गोशाला रोड पर एक निजी समारोह स्थल पर हुई बैठक में हलवाई यूनियन ने सर्व सम्मति से रात एक बजे के बाद किसी भी कार्यक्रम में खाना नहीं परोसने का निर्णय लिया है। यूनियन के प्रधान घीसाराम की अध्यक्षता में हुई बैठक में यूनियन से जुड़े शहर के अनेक हलवाइयों ने भाग लिया। बैठक में हलवाइयों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं पर भी विचार-विमर्श भी किया।
विज्ञापन

सर्व सम्मति से अनेक निर्णय लिए गए इसमें से कार्यक्रम कराने वाली पार्टी को कुल खर्च का 25 प्रतिशत भाग पहले जमा कराने, बकाया रात के समय ही काम पूरा होने पर दिया जाना, शादी समारोह में दुल्हा-दुल्हन के खाना खाने के बाद किसी भी प्रकार की सेवा यूनियन से जुड़े हलवाई नहीं देंगे। इसके अलावा शराब पीकर हुड़दंग करने व तोड़फोड पर सामान की भरपाई भी संबंधित पार्टी को ही करनी होगी। कोरोना संकट या अन्य प्रकार की सरकारी पाबंदी से कार्यक्रम रद्द होता है तो उसकी जमा राशि नहीं दी जाएगी बल्कि आगे कार्यक्रम में शामिल की जाएगी। इस अवसर पर यूनियन के उप प्रधान हरि सिंह, कोषाध्यक्ष रोहताश मुकदम, संजय, होशियार सिंह, टीटू पंजाबी, राकेश सैनी सहित अनेक हलवाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed