{"_id":"6686f3091c623679920ec574","slug":"union-delegation-got-assurance-in-panchkula-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110525-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को पंचकूला में मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को पंचकूला में मिला आश्वासन
Fri, 05 Jul 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- पंचकूला में मुख्य अभियंता बिजेंद्र सिंह नारा से मिलते यूनियन के पदाधिकारी--स्
महेंद्रगढ़। हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर पंचकूला में मुख्य अभियंता बिजेंद्र सिंह नारा से मुलाकात की। यूनियन के जिला सचिव विजेंद्र शर्मा ने बताया की वीरवार को पंचकूला में जिला प्रधान सुनील यादव, जिला सचिव विजेंद्र शर्मा, एसकेएस जिला प्रधान कौशल यादव ने शिष्टमंडल के साथ कर्मचारियों कि मांगों के समाधान के लिए मुख्य अभियंता बिजेंद्र सिंह नारा के साथ मंथन किया गया। उन्होंने मांगों को जायज ठहराते हुए आश्वासन दिया है।
उन्होंने मांगों को लागू करने के लिए अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग सर्किल नारनौल तुरंत लागू करने के लिए मैल भेजी। जिला सचिव ने बताया कि एचकेआरएनएल व अप्रैंटिक्स कर रहे कर्मचारियों को अप्रैल 2024 से जून 2024 तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। सिंचाई विभाग सर्किल नारनौल में कार्यरत सिविल विंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नहरों व फिडर को साफ रखने का आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को कंफर्म करने, विभाग में रिक्त पदों को भरने, वर्क लोड के अनुसार पोस्ट बढ़ाने, केशलेस मेडिकल कार्ड बनवाने पर आदि मांगे मानने का आश्वास दिया। सभी मांगें मानने के बात शिष्टमंडल ने मुख्य अभियंता का आभार प्रकट किया।