फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Underpass will be constructed at Majra gate with an expenditure of eight crores, traffic will be smooth

Mahendragarh-Narnaul News: आठ करोड़ से बनेगा माजरा फाटक पर अंडरपास, सुगम होगा आवागमन

Wed, 19 Mar 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Underpass will be constructed at Majra gate with an expenditure of eight crores, traffic will be smooth
फोटो संख्या:-55 महेंद्रगढ़ के माजरा फाटक से गुजरती ट्रेन व फाटक खुलने कर इंतजार करते वाहन चालक-
महेंद्रगढ़। अब महेंद्रगढ़ शहर में रेलवे फाटक बंद होने से बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। अंडरपास के लिए रेलवे की ओर से आठ करोड़ रुपये बजट को स्वीकृति मिल चुकी है। पिछले साल नवंबर में ही टेंडर प्रक्रिया भी रेलवे की ओर से पूरी की जा चुकी है। जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अंडरपास के बनने से माजरा फाटक संख्या सी-98 पर जाम से राहत मिलेगी। बता दें कि महेंद्रगढ़ में दो रेलवे फाटक थे। इनमें से रिवासा गांव के पास फाटक पर 15 वर्ष पूर्व ही पुल का निर्माण होने से फाटक बंद कर पुल का प्रयोग किया जाने लगा था। वहीं रेलवे लाइन पर माजरा चुंगी के पास फाटक संख्या सी-98 पर अंडरपास बनने से महेंद्रगढ़ शहर के दायरे में रेलवे की कोई भी फाटक नहीं रहेगी। इससे महेंद्रगढ़ शहर से रेवाड़ी, चरखी दादरी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में जाने वाले वाहन चालकों को फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ रेलवे लाइन से 24 घंटे के समय में करीब 32 ट्रेनें गुजरती हैं। इसके कारण दो मिनट से लेकर 15 मिनट तक माजरा फाटक बंद करना पड़ता है। फाटक बंद होते ही माजरा चुंगी तथा शहर के गोशाला रोड व अनाज मंडी रोड पर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। दिन के समय में वाहनों की अधिक आवाजाही होने से दोनों मुख्य मार्गाें पर जाम की स्थिति बन जाती है। वाहन चालक भी जाम में फंसे रहते हैं। कई बार जब ट्रनों की क्रॉसिंग होती है तो वाहनों की कतारें भी लंबी हो जाती हैं। लेकिन इस अंडरपास का निर्माण होने से यातायात सुगम होने के साथ-साथ लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा
बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि इस कार्य का टेंडर पिछले साल वर्ष नवंबर को पूरा हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अंडरपास के निर्माण की स्वीकृति प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। पिछले साल 19 जुलाई को इस परियोजना का एस्टीमेट स्वीकृत हुआ था। 21 अक्तूबर को वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद नवंबर में टेंडर जारी किया गया। अंडरपास बनने से लोगों को राहत मिलेगी।

फोटो संख्या:-55 महेंद्रगढ़ के माजरा फाटक से गुजरती ट्रेन व फाटक खुलने कर इंतजार करते वाहन चालक-

फोटो संख्या:-55 महेंद्रगढ़ के माजरा फाटक से गुजरती ट्रेन व फाटक खुलने कर इंतजार करते वाहन चालक-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed