फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Under the campaign, farmers were registered by visiting their homes.

Mahendragarh-Narnaul News: अभियान के तहत घर घर जाकर किया किसानों का पंजीकरण

Fri, 09 Jan 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Under the campaign, farmers were registered by visiting their homes.
फोटो 11 किसानों का पंजीकरण करते कर्मचारी। ग्रामीण
मंडी अटेली। एग्रीस्टैक अभियान के अंतर्गत गांव गुजरवास में शुक्रवार को सरपंच वर्षा रानी के नेतृत्व में एक सात सदस्यीय टीम ने किसानों के घर-घर जाकर ऑनलाइन किसान पंजीकरण के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ तेज, पारदर्शी और सरल तरीके से पहुंचाना है।
विज्ञापन

सरपंच वर्षा रानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रेरित करना है ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि वे इसका लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन

पंजीकरण अधिकारी भूपेंद्र पटवारी ने बताया कि पंजीकरण के लिए किसानों को अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर देना होगा, जिस पर तीन बार ओटीपी आएगा। उन्होंने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में गांव में रह रहे किसानों के अतिरिक्त बहुत सारी आईडी उनकी बुआ-बहनों के नाम से भी हैं, जो शादी के बाद ससुराल में हैं, उनसे संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने बताया कि हमने सोशल मीडिया और ग्राम पंचायत के माध्यम से किसानों को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया है, लेकिन अभी भी बहुत से किसानों ने अपना पंजीकरण नहीं करवाया है। उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द पंजीकरण करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed