{"_id":"690cfa44fa753248cf01f591","slug":"uncontrolled-car-rams-into-dumper-three-youths-killed-one-injured-narnol-news-c-203-1-mgh1006-121449-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डंपर में घुसी बेकाबू कार, तीन युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डंपर में घुसी बेकाबू कार, तीन युवकों की मौत, एक घायल
Fri, 07 Nov 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या-54 कनीना- रेवाड़ी रोड पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
महेंद्रगढ़। जिले के महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर बुधवार रात एक बेकाबू कार डंपर में जा घुसी। इससे कार सवार तीन युवकों की जान चली गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृत युवकों की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव गोपालपुर गाजी निवासी लोकेश, जाडरा निवासी कौशल और महेंद्रगढ़ जिले के करीरा निवासी मनोज कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। वहीं हादसे में करीरा निवासी प्रदीप कुमार घायल हो गए।
घायल प्रदीप कुमार के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि लोकेश, मनोज, कौशल और प्रदीप रेवाड़ी जिले के गांव डहीना में कुआं पूजन समारोह में शामिल होने गए थे। यहां कार्यक्रम समाप्त होने पर कौशल दोस्त से गांव पाली फार्म हाउस पर मिलने आया। कुछ देर के बाद वे डहीना लौटने लगे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर आनावास गांव में उनकी गाड़ी आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। घायल प्रदीप का कहना है कि डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके कारण कार डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार मनोज, लोकेश व कौशल की मौके पर मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इसके बाद प्रदीप को महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वीरवार को पुलिस ने अस्पताल में प्रदीप के बयान दर्ज किए और अज्ञात डंपर चालक पर केस दर्ज कर लिया। वहीं मृत युवकों के परिजनों के बयान पर पुलिस ने जरूरी कार्रवाई कर वीरवार शाम तक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।