फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Uncontrolled car enters shop, shop operator injured

Mahendragarh-Narnaul News: दुकान में घुसी अनियंत्रित कार, दुकान संचालक घायल

Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car enters shop, shop operator injured
नारनौल। सिंघाना रोड पर गत देर शाम एक अनियंत्रित कार एक दुकान में घुस गई। इसमें दुकान संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दुकान के बाहर खडे़ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कादीपुरी निवासी कुलदीप ने बताया कि उसने सिंघाना रोड पर हीरो होंडा चौक के मोटर साइकिल मिस्त्री की दुकान की हुई है। वहीं उससे दो दुकान छोड़कर उसके भाई संदीप ने यादव स्पेयर पार्ट की दुकान की हुई है। सोमवार सांय करीब साढ़े छह बजे समय सिंघाना की तरफ से एक चालक अपनी गाड़ी को लापरवाही व तेज स्पीड से चलाता हुआ आया और उसके भाई की दुकान के सामने लगी हुई टिन शेड व खड़ी हुई मोटरसाइकिल व स्कूटी जो सर्विस के लिए आई हुई थी को टक्कर मारते हुए दुकान पर लगे हुए काउंटर व काउंटर के साथ बैठे उसके भाई संदीप को टक्कर मार दी। इसमें उसके भाई को गंभीर चोटें आई। वहीं वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना के बाद गाड़ी चालक व उसमें बैठे दो व्यक्ति मौका देखकर गाड़ी को छोड़कर भाग गए। एंबुलेंस की सहायता से उसके भाई को सरकारी अस्पताल नारनौल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने के कारण रोहतक रेफर कर दिया। जहां उसके इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed