{"_id":"68224ee452df92b1910e4ac4","slug":"ultrasound-will-be-done-in-two-shifts-patients-will-not-get-a-date-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124510-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो शिफ्ट में होंगे अल्ट्रासाउंड, मरीजों को नहीं मिलेगी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो शिफ्ट में होंगे अल्ट्रासाउंड, मरीजों को नहीं मिलेगी तारीख
Tue, 13 May 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 13 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-19नारनौल नागरिक अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष।
नारनौल। अब नारनौल के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख नहीं मिलेगी। जल्द ही दो शिफ्ट में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ज्यादातर तैयारी पूरी कर ली गई है। अभी नारनौल के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को आगे की तारीख दी जाती है। इसकी वजह से कई बार मरीज निजी केंद्र पर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए मजबूर हो जाता है। ऐसे में बहुत से मरीजों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर भी निजी केंद्र पर 800 रुपये देने पड़ते हैं।
बता दें कि नागरिक अस्पताल में नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी, सिहमा, निजामपुर सहित राजस्थान के पड़ोसी जिलों से भी मरीज उपचार लेने के लिए आते हैं। जिसकी वजह से प्रतिदिन 50 से 60 तक अल्ट्रासाउंड हो जाते हैं। वहीं मरीजों की ज्यादा संख्या होने पर उन्हें आगे की तारीख मजबूरी में देनी पड़ती है।
विज्ञापन
इंसेट
आठ से दो और दो से आठ बजे किया जाएगा अल्ट्रासाउंड
नागरिक अस्पताल में दो शिफ्ट में अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। एक शिफ्ट सुबह आठ से दो बजे तक और दो बजे से आठ बजे तक किया जाएगा। अभी तक नागरिक अस्पताल में सुबह आठ से दो बजे तक ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।
वर्जन:
नागरिक अस्पताल में दो शिफ्ट में अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया चल रही है। दो शिफ्ट में अल्ट्रासाउंड होने से मरीजों को निजी केंद्र पर जांच नहीं करवानी पड़ेगी।
डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन नारनौल।