{"_id":"68cef774e4cfe500af08ccc7","slug":"ug-pg-admission-deadline-extended-applications-till-30th-narnol-news-c-203-1-mgh1004-120295-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यूजी-पीजी में दाखिले की बढ़ी तिथि, आवेदन 30 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यूजी-पीजी में दाखिले की बढ़ी तिथि, आवेदन 30 तक
Sun, 21 Sep 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालयों में एक बार फिर दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है।
राजकीय महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में यूजी में 2360 में से 1350 छात्र-छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं जबकि 994 सीटें रिक्त हैं। वहीं पीजी की 12 सीटें रिक्त हैं।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार यादव व राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से दाखिले की अंतिम तिथि 19 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। राजकीय महाविद्यालय में 1280 सीटों पर 840 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि 440 सीटें रिक्त हैं।
पीजी कक्षाओं में 140 सीटों पर 132 विद्यार्थियों ने दाखिला किया है। दो संकायों में 8 सीट अभी रिक्त हैं। वहीं महिला महाविद्यालय में 1080 सीटों पर 528 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 552 सीटें रिक्त हैं। पीजी में 120 सीटों पर 116 छात्राओं ने दाखिला लिया है। दो संकायों में चार सीटें रिक्त हैं।