फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two youths died in road accidents

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Wed, 20 Nov 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 20 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths died in road accidents
नारनौल। बहरोड़ रोड पर स्थित सीआईएसएफ के पास टोल नाके के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एक अन्य हादसे में एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

बर्डाेद राजस्थान का रहने वाला 29 वर्षीय नीरज कुमार बाइक से सोमवार शाम को नारनौल में एक दोस्त के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। रेवाड़ी रोड पर स्थित एक मैरिज गार्डन में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात करीब 9 बजे वह घर की ओर जा रहा था। रास्ते में सीआईएसएफ के पास टोल नाके से करीब 500 मीटर पहले किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन चालक वहां से भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बहरोड़ के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जयपुर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पावटा के गांव नरसिंहपुरा का रहने वाला 27 वर्षीय अजय सिंह सोमवार दोपहर को अपनी बाइक से नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में राजस्थान की सीमा में पड़ने वाले पनियाला मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक का अचानक से संतुलन बिगड़ गया। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए कोटपूतली के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed