फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two women caught stealing in the shop

दुकान में चोरी करती दो महिलाएं पकड़ी

Tue, 25 Oct 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two women caught stealing in the shop
पुलिस ने दीपावली पर्व पर दो महिलाओं को बाजार में चोरी करतीं हुई पकड़ी गईं। इनमें उनके साथ की कुछ महिलाएं फरार हो गईं। पुलिस ने उक्त महिलाओं से एक दुकान पर से चुराए गए आर्टिफिशियल आभूषण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में दीपावली पर भीड़ थी। इस दौरान महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय था। ये महिलाएं झुंड में एक साथ रहकर चल रही थीं। किसी दुकान में एक साथ घुसकर दुकानदार को व्यस्त कर उसका सामान चोरी कर लेती थीं। कुछ ऐसा ही मामला पुल बाजार पर स्थित एक आर्टिफिशियल आभूषणों की दुकान पर सामने आया। आर्टिफिशियल आभूषण बेचने वाले दुकानदार प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी दुकान पर एक साथ आठ से दस महिलाएं आईं। उन महिलाओं में से दो महिलाओं ने उनके आर्टिफिशियल आभूषणों को चुरा लिया। इसकी जब उनको भनक लगी तो उन्होंने इनको रोका तब इसमें से चार पांच महिलाएं एक तरफ भाग गई तो दो तीन महिलाएं दूसरी तरफ भागने लगी। इस पर बाजार में शोरशराबा हो गया। बाजार में शोर होने के कारण बाजार में गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारियों ने इसके बारे में पूछा तब दुकानदारों ने बताया कि महिलाओं ने आर्टिफिशियल आभूषण चुराए हैं। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने दो महिलाओं को मौके पर से पकड़ लिया। जिसके बाद गश्त कर रहे कर्मचारियों ने 112 फोन कर पुलिस तथा महिलाओं को शहर थाना में लेकर गए। शहर थाना में ले जाने के बाद महिलाओं के पास से आर्टिफिशियल जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed