फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two women arrested for stealing chain and money

चेन और पैसे चुराने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 11 Feb 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two women arrested for stealing chain and money
शहर थाना नारनौल पुलिस ने बस स्टैंड पर व्यक्ति के गले से चेन तोड़ने और महिला के पर्स से पैसे चोरी करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। गोद निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए राखी उर्फ सखी उर्फ स्नेहलता उर्फ सुनीता निवासी दिल्ली और बबिता उर्फ बबली उर्फ बेबी निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोद निवासी मनोज कुमार ने शहर थाना में दो नामजद महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह नारनौल बस स्टैंड पर बस में बैठा था। तभी एक महिला ने उसके गले से चेन तोड़ ली और शिकायतकर्ता के साइड में बैठी महिला के पर्स से पैसे चुरा लिये। चेन तोड़ने और पैसे चुराने वाली महिलाओं को पकड़कर बस अड्डा चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। जिनसे नाम पता पूछने पर उकन्होंने अपना नाम राखी उर्फ सखी उर्फ स्नेहलता उर्फ सुनीता और बबिता उर्फ बबली उर्फ बेबी बतसया। जिनकी तलाशी लेने पर राखी से चेन और बबिता से पैसे बरामद हुए। मनोज की शिकायत पर महिलाओं के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed