{"_id":"62a22173b0953e4f1a39bc79","slug":"two-trains-passing-through-mahendragarh-station-will-remain-canceled-from-june-12-to-24-narnol-news-rtk6490872116","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनें रहेंगी 12 से 24 जून तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनें रहेंगी 12 से 24 जून तक रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रूट पर दिन में चलने वाली दो ट्रेनें 12 से 24 जून तक रद्द रहेंगी। जोधपुर के पास रेलवे का दोहरीकरण कार्य शुरू होने से रेलवे ने महेंद्रगढ़ रेवाड़ी रूट पर दिन के समय चलने वाली गाड़ी संख्या 14823 व 24 को 12 दिनों तक रद्द रखने का निर्णय लिया है।
बता दें कि गाड़ी संख्या 14823-24 पैसेंजर जोधपुर से चलकर महेंद्रगढ़ स्टेशन पर दोपहर 1:13 मिनट पर पहुंचकर रेवाड़ी के लिए प्रस्थान करती थी। दूसरी गाड़ी दोपहर के दो बजे जोधपुर के महेंद्रगढ़ स्टेशन से गुजरती थी। वहीं गाड़ी संख्या 22421 व 22 सालासर एक्सप्रेस जो दिल्ली से जोधपुर लिए महेंद्रगढ़ स्टेशन पर सुबह 9:25 पर जोधपुर के लिए जाती थी और वापसी में महेंद्रगढ़ स्टेशन पर शाम के 7.25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करती थी। अब यह दोनों एक्सप्रेस की दोनों गाड़ियां जोधपुर न जाकर डेगाना तक आवागमन करेंगी। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने कहा कि लॉकडाउन के समय रेलवे विभाग ने महेंद्रगढ़ रूट की छह गाडियां बंद की थी, लेकिन अभी तक रेलवे विभाग ने इन गाड़ियों को बहाल नहीं किया है। उन्होंने रेलमंत्री व रेलवे के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि बंद की गई गाड़ियों को दोबारा से चलाया जाए। क्योंकि दिन के समय इस रूट पर कोई भी रेल सुविधा नहीं है।