फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two trains of Bikaner-Delhi via Mahendragarh closed for three months

Railway: बीकानेर-दिल्ली वाया महेंद्रगढ़ की 2 ट्रेन तीन महीने के लिए बंद, दैनिक रेलयात्री महासंघ करेगा प्रदर्शन

Mon, 21 Nov 2022 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 11:03 PM IST
सार

ट्रेनें बंद होने पर दैनिक रेलयात्री महासंघ प्रदर्शन करेगा। दैनिक रेलयात्री महासंघ ने विरोध जताते हुए रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड, जयपुर जोन, बीकानेर मंडल के नाम स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन
Two trains of Bikaner-Delhi via Mahendragarh closed for three months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाड़ी संख्या 22471-22 को कागजातों में धुंध होने के कारण 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक दिन के समय चलने वाली दो रेलगाड़ियां बंद करने का फरमान सुनाया गया। जिसको लेकर दैनिक रेलयात्री महासंघ ने विरोध जताते हुए रेलमंत्री, रेलवे बोर्ड, जयपुर जोन, बीकानेर मंडल के नाम स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि राजस्थान राज्य दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम जिलों में पानी की भारी कमी है और इस क्षेत्र में धुंध केवल नाम मात्र ही पड़ती है। यह गाड़ी बीकानेर से सुबह 9:30 बजे चलकर दोपहर 2:30 बजे दिल्ली के लिए चलती है और वापसी में दिल्ली से सुबह 8:40 चलकर महेंद्रगढ़ होते हुए बीकानेर जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने रेलवे अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि रेल विभाग के उच्च अधिकारी निजी बसों से सांठगांठ करके दिन में चलने वाली रेलगाड़ियों को धुंध का प्रकोप दिखाकर बंद करते जा रहे हैं जबकि बीकानेर से वाया महेंद्रगढ़, दिल्ली दस वर्षों से रेलगाड़ियों को प्रभावित करने वाली धूंध का प्रकोप नहीं होता। कागजातों में धूंध दिखाकर रेलगाड़ियों के बंद करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इन गाड़ियों को बंद किया गया तो लुहारू से डहीना के बीच सभी स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व रेल प्रशासन की होगी। गाड़ी संख्या 09603-04 जयपुर से सुबह चलकर लोहारू दोपहर 3:15 आकर खड़ी हो जाती है।


इस गाड़ी का रेवाड़ी दिल्ली तक विस्तार कर दिया जाए तो दो राज्यों की जनता व रेलवे को लाभ मिलेगा। यह गाड़ी लोहारू में 20 घंटे खड़ी रहती है और उसके बाद 11:25 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करती है। इस रुट पर पहले ही दिन के समय रेल गाड़ियों की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed