{"_id":"68f7d202f29497991d095586","slug":"two-tharparkar-breed-bulls-were-brought-to-the-cowshed-narnol-news-c-203-1-sroh1011-121072-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला में थारपारकर नस्ल के दो सांड़ लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला में थारपारकर नस्ल के दो सांड़ लाए
Wed, 22 Oct 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-53 श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में उन्नत नस्ल के सांड दिखाते हुए प्रधान भगत सिंह यादव ए
कनीना। दीपावली के पावन पर श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में गायों की उन्नत नस्ल विकसित करने के उद्देश्य से थारपारकर नस्ल के दो सांड़ लाए गए।
इन दोनों सांडों का पूजन किया गया। गोशाला के प्रधान भगत सिंह यादव ने बताया कि ये सांड़ मध्य प्रदेश के खांडवा स्थित संस्था से मंगाए गए हैं। जो 25 वर्षों से गोसंवर्धन पर कार्य कर रही है और भारत में उन्नत नस्ल की गायें व सांड़ उपलब्ध कराती है। इस नस्ल से पैदा होने वाली गायें 18 से 22 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती हैं।
इस दौरान रामप्रताप पूर्व शिक्षक, दिलावर सिंह, मास्टर कृष्ण सिंह सचिव, मास्टर कृष्ण प्रकाश, राजेश दास महाराज, नरेश, राजेश, मास्टर बिजेंद्र सिंह, ठेकेदार ओमप्रकाश जांगिड़ आदि मौजूद रहे। संवाद