फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two students selected in state level Red Ribbon Quiz competition

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय रेड रिबन प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में दो विद्यार्थी चयनित

Mon, 25 Aug 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two students selected in state level Red Ribbon Quiz competition
फोटो नंबर-03अति​थियों के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थी। स्रोत-विभाग
नारनौल। डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को एड्स और स्वस्थ जीवनशैली विषय पर जिलास्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले दस प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें से जिले के दो विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय रेड रिबन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला उप शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने किया। प्रतियोगिता में श्रीकृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंगारका की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान हासिल किया। ओएसिस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा तमन्ना ने द्वितीय और एसडी स्कूल ककराला की छात्रा देवांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को तीन हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर दो हजार और तृतीय स्थान के लिए एक हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह राशि उनके बैंक अकाउंट में स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविन्द्र कुमार ने बताया कि आगामी 28 अगस्त को राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी कुरुक्षेत्र के सेक्टर 7 में स्थित महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में प्रतिभागिता करेंगे।

इस मौके पर प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल राजेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. मंगत राम यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार सहित निर्णायक मंडल के सदस्य विजय सैनी प्रवक्ता जीव विज्ञान, दीपा महावर प्रवक्ता जीव विज्ञान, विक्रम सिंह प्रवक्ता जीव विज्ञान व शशि कला प्रवक्ता जीव विज्ञान के अलावा पवन कुमार एवं मनोज कुमार प्रवक्ता मौजूद रहे।

वर्जन
वर्तमान परिदृश्य में किशोरों और युवाओं के बीच सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ गया है। एचआईवी/एड्स और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में युवाओं को उचित ध्यान, जागरूकता और संवेदनशीलता प्रदान करने के लिए स्कूल, जिला, राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है।-सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed