फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two prisoners of Poxo Act admitted to Kovid Care Center absconding

कोविड केयर सेंटर में भर्ती पॉक्सो एक्ट के दो बंदी फरार

Sun, 01 Nov 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two prisoners of Poxo Act admitted to Kovid Care Center absconding
कोविड-19 केयर सेंटर से शनिवार की रात करीब साढे़ 11 बजे दो कोरोना वायरस उपचारधीन बंदी फरार हो गए। आरोपी बाथरूम में लगे एग्जॉस्ट फैन को निकालकर भागने में सफल हुए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इससे पहले भी केयर सेंटर से दो बंदी फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पटीकरा स्थित बाबा खेतानाथ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए जिलास्तरीय कोविड-19 केयर सेंटर बनाया गया है। यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ जेल के बंदी व कैदियों को रखा जाता है। पुलिस को दी शिकायत में सेंटर के गार्द प्रभारी एचसी कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला जेल से कोरोना संक्रमित दो बंदियों को कोविड-19 केयर सेंटर में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भर्ती कराया गया था। आरोपी रात करीब साढ़े 11 बजे बाथरूम में बने एग्जॉस्ट फैन को निकालकर फरार हो गए। कुलदीप सिंह की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने दोनों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कोविड-19 केयर सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार बंदियों के वार्ड में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाती है। रात 11 बजे के बाद दो बंदी कमरे में कम नजर आए तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। कोरोना मरीज बंदी भागने की सूचना पर विभाग में हड़कंप में मच गया। पुलिस की टीमें बस स्टैंड पर रेलवे स्टेशन की जांच की साथ ही अन्य पुलिस थानों को मामले की जानकारी दी गई। इसकी सूचना यूपी पुलिस को भी दी गई है। शनिवार को जेल से नौ कोरोना संक्रमित बंदी और कैदियों को लाया गया था। इसमें से दो रात में फरार हो गए।
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट के आरोप में हैं जेल में बंद
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी पर रेवाड़ी जिले के मॉडल टाउन थाने में लड़की को अगवा करने और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। आरोपी नारनौल जेल में बंद था। दूसरा आरोपी शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और आरोपी पर सिटी थाना नारनौल में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। दोनों के कोरोना मरीज मिलने के बाद लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 कैमरों की नजर होने के बाद भी भागे
पटीकरा स्थित कोविड-19 केयर सेंटर से दो कोरोना संक्रमित मरीजों के फरार होने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सेंटर पर पुलिस कर्मियों के साथ छह सीसीटीवी कैमरे भी अतिरिक्त लगाए गए थे। सेंटर के चप्पे-चप्पे पर 22 कैमरों लगे है। अब दो कैमरे और लगाने की तैयारी है। साथ ही एग्जास्ट फैन के साथ लोहे की ग्रील लगाई जा रही है। साथ ही और भी पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।

वर्जन
इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर छानबीन की जा रही है। इसकी जानकारी यूपी पुलिस को भी दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा
मनोज कुमार सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed