फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two persons arrested after the death of the injured in a quarrel

लड़ाई झगड़े में घायल की मौत के बाद दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Thu, 07 Oct 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two persons arrested after the death of the injured in a quarrel
नारनौल। जमीन के विवाद के चलते गांव भूषण कलां में लड़ाई झगड़े में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों संदीप निवासी सोबापुर और सोमदेव वासी भूषणकला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। लड़ाई झगड़े में विरेंद्र घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले माह वीरेंद्र ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई कि जमीन को लेकर रंजिश के चलते कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ लोहे की पाइप और डंडों से मारपीट की है। पीड़ित ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से उसे पार्टी करने के लिए बुलाया और लोहे की पाइप और डंडों से उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख वो सब भाग गए। इसके बाद चोट ज्यादा होने की वजह से उपचार के दौरान पीड़ित की मृत्यु हो गई। इस पर थाना सदर नारनौल में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने वीरवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed