फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two people arrested on charges of quarrel

लड़ाई झगड़े के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया

Sun, 14 Feb 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two people arrested on charges of quarrel
पुलिस ने झगड़ा करने के अलग-अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुल बाजार नारनौल निवासी आनंद व मनीष को पुलिस ने आपसी मारपीट के मामले में रविवार दोपहर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि दोनों का पहले से आपसी विवाद चल रहा है। दोनों आरोपियों की पुल बाजार नारनौल में दुकान है। आनंद ने 13 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई कि मनीष ने शराब के नशे में उसको व उसके घरवालों को गाली दी व उसके साथ मारपीट की। इसके बाद 13 फरवरी को ही मनीष ने शिकायत दी कि आनंद ने उसकी दुकान पर जाकर उसके साथ मारपीट की व कुल्हाड़ी से मारने की कोशिश की, जिससे वो बच गया। इस पर थाना शहर नारनौल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने पता लगाया कि दोनों का पहले से विवाद चल रहा है। जिसके चलते इनके बीच ये मारपीट हुई है। पुलिस ने आनंद को पुल बाजार से गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार करके आरोपी से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। वहीं पुलिस ने मनीष को मनिहार गली से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed