फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two more accused arrested for taking away ATM

एटीएम उखाड़कर ले जाने के दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 May 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested for taking away ATM
महेंद्रगढ़ रोड पर पंचायत भवन के सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस अब तक चार आरोपी गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं बदमाशों से पुलिस अब तक 2 लाख 30 हजार रुपये की नकदी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

मामले की जांच अधिकारी हाजिर खान ने बताया कि गत 24-25 अप्रैल की रात को नारनौल में एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन को उखाड़कर बदमाश उसमें रखे करीब 1736500 रुपये निकाल कर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों को पकड़ने और मामले के खुलासे के लिए डीएसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में चार टीमें गठित की गई। पुलिस टीम ने गहनता से जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज तथा सूत्रों की मदद से मुख्य आरोपी राहुल उर्फ चौड़ा निवासी अडबर जिला नूहं और रफसान निवासी तड़कापुर नूहं को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें राहुल निवासी गुहारका तावडू और साबिर निवासी तायन नूंह शामिल है। पुलिस ने देर साय दोनों की महेंद्रगढ़ अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई है। जिन्हें बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed