फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two mm of rain in Mahendragarh and five mm in Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में दो एमएम तो कनीना में हुई पांच एमएम बारिश

Mon, 01 May 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two mm of rain in Mahendragarh and five mm in Kanina
कनीना अनाज मंडी में बारदाने में रखे सरसों को तिरपाल से ढ़कते किसान।
महेंद्रगढ़/ कनीना। पिछले एक सप्ताह से मौसम में आ रहे बदलावों के कारण दिन में गर्मी, रात में ठंड तो कभी दिन के समय ही पंखों ही हवा में सर्दी का अहसास हो रहा है। रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 2 व कनीना क्षेत्र में 5 एमएम बारिश हुई। मौसम में बदलावों के चलते तापमान में भी पिछले एक सप्ताह के दौरान 2 से 9 डिग्री की गिरावट आई है। बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली तथा हवाओं में भी ठंडक रही। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में दो एमएम बरसात हुई है। कृषि मौसम विशेषज्ञ अर्जुन शर्मा ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र का रविवार को अधिकतम तापमान अधिकतम 28.6 डिग्री तथा न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद मौसम शुष्क रहने के आसार है। हल्की बूंदाबांदी के कारण मंडियों में पड़ी फसल को भी ढकना पड़ा। बता दें कि अधिकांश मंडियों में उठान कार्य तेजी से चल रहा है। जिम्मेदारों ने मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए अधिकांश खरीदी गई उपज का उठान करा दिया। जबकि मंडी में बची हुई फसलों को पर्याप्त रूप से ढंक दिया गया।
विज्ञापन


- पिछले एक सप्ताह के दौरान यह रही तापमान की स्थिति
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
23 अप्रैल 31.7 18.2
24 अप्रैल 34.2 15.6
25 अप्रैल 35.3 16.2
26 अप्रैल 37.2 17.6
27 अप्रैल 38.4 20.5
28 अप्रैल 34.1 21.2
29 अप्रैल 29.3 21.2
30 अप्रैल 28.6 19.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed