{"_id":"681e46a0d2509bd7670985ec","slug":"two-long-distance-express-trains-are-not-stopping-from-mahindergarh-narnol-news-c-203-1-sroh1012-116992-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से लंबी दूरी की दो एक्सप्रेस ट्रेनों का नहीं हो रहा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ से लंबी दूरी की दो एक्सप्रेस ट्रेनों का नहीं हो रहा ठहराव
Fri, 09 May 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 09 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर नई गाड़िया चलाने को लेकर स्टेशन मास्टर सरिता को ज्ञा
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर सात साल से दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है। इन ट्रेनों ठहराव नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए क्षेत्र के लोगों को रेवाड़ी, नारनौल व अन्य रेलवे स्टेशनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि सालासर, वैष्णोदेवी, हरिद्वार, मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए रेवाड़ी, दिल्ली व सादुलपुर से ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से 16 एक्सप्रेक्स, सुपरफास्ट व पैसेंजर गाड़ियों का आवागन होता है। सामाजिक संगठनों की ओर से हावड़ा से बाड़मेर व हावड़ा से बीकानेर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव को लेकर कई बार मांग उठाई जा चुकी है। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से पांच हजार प्रतिदिन यात्री आवागमन करते है।
दैनिक रेलयात्री महासंघ की ओर से शुक्रवार को प्रधानमंत्री, रेलमंत्री व रेलवे के उच्च अधिकारियों के नाम एक लिखित ज्ञापन स्टेशन मास्टर सरिता को सौंपा। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि जोधपुर-दिल्ली ट्रेन का ऋषिकेश तक का विस्तार छह वर्षों से अटका पड़ा है। गाड़ी संख्या 22481-82 का विस्तार ऋषिकेश तक 2019 में स्वीकृत मिलने के बाद भी आज तक नहीं चल पाई है। महेंद्रगढ़ से सुबह छह व सात बजे के बीच में रेवाड़ी दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाई जिससे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। रेवाड़ी-सूरजगढ़ वाया सादलपुर नई ट्रेन का संचालन किया जाए, महेंद्रगढ़ से चंड़ीगढ़ वाया रेवाड़ी के लिए नई ट्रेन चलाई जाए, सादलपुर-रेवाड़ी के बीच में दो नई डीयूएमयू चलाई जाए, महेंद्रगढ़ में 12323-24 व 12259-60 दोनों गाड़ियों का ठहराव जरूरी हैं, क्योंकि यहां पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित हैं तथा छोटे छोटे कस्बा लगते है, रेवाड़ी-हिसार, हिसार-रेवाड़ी ट्रेन को पुराने समय पर चलाया जाए, रेवाड़ी से सादुलपुर वाया महेंद्रगढ़ शाम पांच से छह के बीच में एक ट्रेन चलाई जाएंं, दिल्ली से बीकानेर वाया महेंद्रगढ़ में प्रस्तावित साधारण वंदे भारत ट्रेन को चलाया जाए आदि मांगों को लेकर दैनिक रेलयात्री महासंघ ने जनप्रतिनिधियों व रेलमंत्री को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से दाे एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव को लेकर रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों को कई मांग पत्र के माध्यम से मांग कर चुके है। लेकिन आज तक इन दोनों ट्रेनों का ठहराव नहीं किया गया है। रेलवे के उच्च अधिकारियों की हठधर्मिता व क्षेत्र की साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने रेलमंत्री से मांग की दोनों ट्रेनों का ठहराव किया जाए।- रामनिवास पाटोदा
-- -- -- -- -- -- -- -- --
महेंद्रगढ़ से दिल्ली के लिए सुबह 4:30 बजे के लिए सीधी गाड़ी है उसके बाद 9 बजे दिल्ली के लिए गाड़ी है। पांच घंटे के दौरान रेवाड़ी, दिल्ली के लिए कोई सीधी नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर पांच घंटे के दौरान नई ट्रेन का संचालन हो जाए तो यात्रियों के आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी।
-- - अभय सिंह, यात्री