फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two killed and five injured in road accident in Narnaul of Haryana

दुखद हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकराई ईको गाड़ी, दो की मौत, पांच घायल वेंटिलेटर पर

Thu, 20 Jan 2022 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनाैल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी अटेली, नारनाैल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 12:06 AM IST
सार

दिल्ली के करोल बाग का रहने वाला परिवार नवजात के कुआं पूजन में मांदी आया था। कोहरे के ट्रक कारण दिखाई नहीं दिया। 

विज्ञापन
Two killed and five injured in road accident in Narnaul of Haryana
सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकराई ईको गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा महेंद्रगढ़-नारनौल जिले के मंडी अटेली क्षेत्र में नवजात शिशु के कुआं पूजन में छुछक की रस्म अदा करने के बाद घर लौट रहे दिल्ली के करोल बाग निवासी परिवार की ईको गाड़ी सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। गांव उनिंदा के पास मंगलवार रात में साढ़े 11 से पौन 12 बजे के बीच हुए हादसे में ईको गाड़ी चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची अटेली थाने की पुलिस ने घायलों को अटेली के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायलों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस ने दोनों शवों का नारनौल नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अटेली थान प्रभारी एसएचओ जगराम सिंह ने बताया कि दिल्ली के करोल बाग निवासी एक ही परिवार के 6 सदस्य नारनौल के निकटवर्ती गांव मांदी में नवजात के कुआं पूजन में आए हुए थे। मंगलवार रात में साढे़ 11 से 12 बजे की बीच जब वह अपनी ईको गाड़ी से दिल्ली लौट रहे थे तो कोहरा अधिक होने के कारण रेवाड़ी-नारनौल रोड पर स्थित उनिंदा गांव के समीप सड़क के किनारे खड़े ट्रक में उनकी गाड़ी टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के चालक हेमंत कुमार और 20 वर्षीय हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हर्ष के पिता चंद्रशेखर, बड़ा भाई निखिल, चचेरा भाई अभिषेक, बुआ का बेटा कृष्ण कुमार और चाची संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अटेली के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।


सभी घायलों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि हर्ष कपड़ों का कारोबार करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed