फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   two injured in road accident

निजी स्कूल बस से दो घायल

Sat, 05 Dec 2015 10:56 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sat, 05 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

गांव  नांग तिहाड़ी के चौराहे पर एक निजी स्कूल बस ने दो को टक्कर मार दी। जिससे  एक युवक व एक महिला घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से  उनको रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गांव बड़कौदा का  21 वर्षीय अजय कुमार किसी काम से नारनौल बाइक पर सवार होकर आ रहा था। तभी  एक निजी स्कूल बस ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो  गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही नसीबपुर निवासी 55 वर्षीय महिला भतेरी को  भी स्कूल बस चालक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक बस समेत फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को  एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों की गंभीर अवस्था के  चलते चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed