फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two injured in face-to-face collision of bikes, one died

बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो घायल, एक ने तोड़ा दम

Fri, 11 Nov 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two injured in face-to-face collision of bikes, one died
भोजावास से मोड़ी सड़क मार्ग पर वीरवार देर शाम हुई दुर्घटना में मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। बता दें कि वीरवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था तथा एक ही मौत हो गई थी। दुर्घटना में महेंद्र निवासी मोड़ी व विजय कुमार निवासी भोजावास दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल महेंद्र व विजय को उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। देर शाम 35 वर्षीय महेंद्र ने रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। शुक्रवार सुबह पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों की शिकायत पर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया था। वहीं गंभीर रूप से घायल विजय कुमार हाई सेंटर में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed