{"_id":"622106e9425af9682b716750","slug":"two-employees-of-the-health-center-were-found-absent-under-the-inspection-of-the-deputy-commissioner-narnol-news-rtk6400801131","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त के निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त के निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
ब्लैक बोर्ड पर भूगोल के प्रश्नों का जवाब देते उपायुक्त श्यामलाल पूनिया। संवाद
- फोटो : Narnol
उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने वीरवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिलरो (निजामपुर) और राजकीय महाविद्यालय छिलरो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने दोनों का स्पष्टीकरण लेने के बाद सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की। मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र की ओर से दी जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया।
इसके बाद उन्होंने मेडिकल अधिकारी के बारे में जानकारी ली। स्टाफ ने बताया कि मेडिकल अधिकारी डॉ. अमित आज नारनौल में प्रशिक्षण पर गए हुए हैं। इस पर उन्होंने प्रशिक्षण से संबंधित पत्र देखने के बाद अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लेखाकार सतवीर तथा लैब तकनीशियन विजेंद्र पाल की हाजिरी रजिस्टर में गैर हाजिरी दर्ज करके इन दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आसपास की ढाणियों समेत 17 गांव के नागरिकों के लिए यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में अधिकारी यहां पर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दें। वे खुद समय-समय पर औचक निरीक्षण करेंगे। अगर भविष्य में भी किसी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रक्रिया की जानकारी लेने के दौरान पिछले साल के बर्थ रजिस्टर पर ही 2 पेज छोड़कर नया साल का रजिस्टर शुरू किया हुआ था। इस पर डीसी ने निर्देश दिए कि नए साल का अलग रजिस्टर तुरंत प्रभाव से लगाया जाए। कर्मचारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की ऑनलाइन सुविधा दी हुई है। नागरिक किसी भी सीएससी सेंटर या अपने मोबाइल से सरल हरियाणा के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते हैं तथा तय समय में यहां से कागजी कार्रवाई पूरी कर दी जाती है।
उपायुक्त ने स्कूल का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों से पूछे भूगोल के सवाल
उपायुक्त श्याम लाल पूनिया वीरवार को एकाएक निजामपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंच गए। वहां पर उन्होंने एक घंटे बच्चों के बीच बिताया। उपायुक्त ने कई कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल पूछे। सवालों का जवाब देने पर इनाम पाने वाले 5 विद्यार्थियों में सभी छात्राएं थीं। सही जवाब देने वालों में 12वीं की साइंस की छात्रा प्रियंका, दसवीं की मधु व दिशु, 12वीं की रुचि व 11वीं की मुस्कान को उपायुक्त ने जेट इंक तकनीक के एक-एक पेन देकर प्रोत्साहित किया। उपायुक्त ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे प्रार्थना के दौरान सामान्य ज्ञान के बारे में हर रोज नई जानकारी दें। विषय की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में सामान्य ज्ञान होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध पर नोट बनाकर कार्यालय भिजवाएं
उपायुक्त ने सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिए कि वे सोमवार तक रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण प्रभावित होने वाली जिंदगियों के बारे में विस्तृत नोट उनके कार्यालय में भिजवाएं। मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त को निर्देश दिए कि ये नोट सोमवार को भिजवाए जाएं।
कॉलेज में गंदगी देखकर नाराजगी जताई
उपायुक्त ने राजकीय कॉलेज छिलरो (निजामपुर) का निरीक्षण किया। उन्होंने गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली बार साफ-सफाई के मामले में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर सरकार का मुख्य ध्यान है। ऐसे में शिक्षण संस्थाओं में इस तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।
महाविद्यालय के भवन को हैंडओवर के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
लगभग 71 कनाल में बने इस राजकीय कॉलेज के भवन को हैंडओवर करने के संबंध में प्राचार्य ने बताया कि बीएंडआर विभाग ने अभी यह भवन विभाग को हैंडओवर नहीं किया है। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अगर इस भवन में किसी प्रकार की डिजाइन के हिसाब से कोई कमी है तो तुरंत प्रभाव से इसका पत्राचार विभाग से किया जाए। वहीं हॉर्टिकल्चर विभाग की ओर से होने वाले कार्यों के बारे में भी उन्होंने निर्देश दिए कि यह कार्य भी जल्द से जल्द करवाया जाए तथा गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्होंने नांगल चौधरी के नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वे प्राचार्य के साथ मिलकर इस भवन में अभी तक रह गई कमियों को दूर करवाने के लिए बीएंडआर विभाग के साथ तालमेल करें। जमीन के इंतकाल के संबंध में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कॉलेज की जमीन का तुरंत प्रभाव से इंतकाल किया जाए।
पुस्तकालय का लिया जायजा
उपायुक्त ने पुस्तकालय में पहुंच कर वहां पर रखी गई किताबों का जायजा लिया। उन्होंने प्राचार्य को निर्देश दिए कि अगर इस पुस्तकालय के लिए किताबों की जरूरत है तो सूची बना कर दी जाए। सभी प्रकार की किताबें दिलवाई जाएंगी। उन्होंने सभागार के रखरखाव के संबंध में भी निर्देश दिए। इससे पहले डीसी ने कॉलेज में चल रही परीक्षाओं का भी जायजा लिया उन्होंने क्लास रूम में जाकर परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, तहसीलदार विकास व नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।