{"_id":"6a91d03fc536c25ae20171ac","slug":"two-disposal-tanks-to-be-built-in-mahendragarh-at-a-cost-of-crore-narnol-news-c-203-1-mgh1006-129507-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 11 करोड़ से बनेंगे दो डिस्पोजल टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 11 करोड़ से बनेंगे दो डिस्पोजल टैंक
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- तरणताल के नजदीक खाली जमीन जहां पर बनाया जाएगा डिस्पोजल टैंक--संवाद
महेंद्रगढ़। जनस्वास्थ्य विभाग ने बरसाती पानी और सीवरेज की निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 11 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सितंबर में दो नए डिस्पोजल टैंकों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
डिस्पोजल टैंकों से बरसाती और सीवरेज के पानी को शहर से बाहर निकालने की व्यवस्था होगी। इससे मोहल्ला महायचान, एसडीएम आवास क्षेत्र, गंगादेवी रोड, बालाजी चौक समेत जलभराव वाले अन्य इलाकों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। विभाग ने जलभराव की समस्या को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे कर यह योजना तैयार की है। अधिकारियों के अनुसार काम पूरा होने के बाद पानी की निकासी बेहतर होगी।
विज्ञापन
दो जगह बनेंगे डिस्पोजल टैंक
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार करीब सात करोड़ रुपये की लागत से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के पास खाली जमीन और तरणताल के नजदीक डिस्पोजल टैंक बनाए जाएंगे। इसके अलावा पानी को शहर से बाहर ले जाने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई जाएगी। तरणताल से श्री गोशाला धोलपोश आश्रम तक 2430 मीटर लंबी 400 एमएम पाइपलाइन डाली जाएगी। वहीं, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक से बुचौली रोड तक 1600 मीटर लंबी 600 एमएम पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन:
शहर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से राहत के लिए 11 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। दो नए डिस्पोजल टैंक बनाए जाएंगे और पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। परियोजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। सितंबर में एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है।-सुरेंद्र, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़