फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two disorderly dealers with drugs, taken on the raunchy

Mahendragarh-Narnaul News: नशीले पदार्थ के साथ दो आरोपी पकड़े, रिमांड पर लिया

Tue, 31 Dec 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 31 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two disorderly dealers with drugs, taken on the raunchy
नशीला पदार्थ सहित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। अवैध मादक व नशीले पदार्थों की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सतनाली की पुलिस टीम ने सतनाली क्षेत्र से 10 किलोग्राम 240 ग्राम गांजापत्ती सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से करीब 10 किलोग्राम 240 ग्राम गांजापत्ती को बरामद किया है। आरोपियाें के खिलाफ थाना सतनाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से नशीले पदार्थ के बारे में पूछताछ की जाएगी। थाना सतनाली की पुलिस टीम ने भारी मात्रा में गांजापत्ती को बरामद किया है।
विज्ञापन

गश्त के दौरान थाना सतनाली की टीम नजदीक रेलवे अंडर पास कादमा रोड सतनाली पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सौरव उर्फ काजलिया काजू निवासी सतनाली व अमित उर्फ मितू निवासी सिलारपुर महता नारनौल गांजापती बेचने का काम करते हैं और आज दोनों कहीं से गांजापती खरीदकर लेकर आ रहे हैं। जो लाइन पार कच्चा रास्ते से होते हुए सौरव के घर जाएंगे। सूचना के आधार पर पर रैडिंग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर जाकर देखा तो दो नौजवान लड़के अपने हाथों में बैग लिए हुए प्लाट की चार दीवारी पर बैठे दिखाई दिए। आरोपियों को काबू कर जांच के दौरान नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed