{"_id":"65c6a5b58e2b3a96f503b774","slug":"two-day-third-field-expo-will-conclude-today-in-village-sundarah-500-farmers-will-participate-narnol-news-c-203-1-sroh1012-107326-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव सुंदरह में दो दिवसीय तृतीय फील्ड एक्सपो का आज होगा समापन, 500 किसान होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव सुंदरह में दो दिवसीय तृतीय फील्ड एक्सपो का आज होगा समापन, 500 किसान होंगे शामिल
Sat, 10 Feb 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:82- एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम स
कनीना। कनीना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि फसल विविधीकरण ही किसानों का भविष्य है। परंपरागत फसलों की खेती की बजाय अब किसान बागवानी की ओर चलें। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी तथा पर्यावरण का भी संरक्षण होगा।
एसडीएम ने एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में दो दिवसीय तृतीय फील्ड एक्सपो के शुभारंभ अवसर पर किसानों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में 10 फरवरी को अटेली के विधायक सीताराम यादव मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजनों का उद्देश्य किसानों को नवीनतम बागवानी तकनीक से अवगत करवाकर बागवानी खेती के प्रति रुझान पैदा करना एवं प्रोत्साहित करना है। एसडीएम ने कहा कि मिट्टी के स्वास्थ्य में गिरावट को रोकने और खतरनाक कीटनाशकों के उपयोग को काम करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने प्राकृतिक खेती योजना लागू की है। सरकार ने इसके लिए एक समर्पित प्राकृतिक खेती पोर्टल शुरू किया है। इस योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए ड्रम खरीदने पर तीन हजार रुपये, देसी गाय की खरीद के लिए 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्राकृतिक खेती उत्पाद की ब्रांडिंग व पैकेजिंग पर प्रोत्साहित राशि देने का भी प्रावधान किया है। इस मेले में लगभग 600 किसान एवं केन्द्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को प्रदेश एवं जिले के कृषि एवं बागवानी विषेशज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई एवं निजी कंपनी व विभिन्न विभाग एवं एफपीओ द्वारा स्टाॅल लगाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिससे किसानों को बागवानी की नई तकनीकों, सब्जी की नई किस्मों की जैविक खाद, घुलनशील उर्वरक के बारे में जानकारी प्रदान की गई। फील्ड एक्सपो में इस दौरान मुख्य अतिथि ने किसानों को केंद्र के माध्यम से बागवानी की ज्यादा से ज्यादा खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में सीनियर कोऑर्डिनेटर केवीके महेंद्रगढ़ रमेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डाॅ. प्रेम कुमार, परियोजना अधिकारी, एकीकृत बागवानी विकास केन्द्र, सुन्दरह डॉ. नेहा यादव एवं अन्य ने किसानों को संबोधित किया।