{"_id":"6a85fe44a07df98c370894e8","slug":"two-dates-were-given-no-hearing-took-place-demand-for-intervention-from-the-cm-narnol-news-c-203-1-mgh1006-129249-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो तारीखें मिलीं, सुनवाई नहीं हुई, सीएम से हस्तक्षेप की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो तारीखें मिलीं, सुनवाई नहीं हुई, सीएम से हस्तक्षेप की मांग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव सभा से जुड़े विवाद में जिला रजिस्ट्रार, फर्म्स एंड सोसायटीज कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। शिकायतकर्ता प्रदीप बालरोड़िया ने आरोप लगाया है कि तारीख मिलने के बावजूद मामले में प्रभावी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा और उपायुक्त महेंद्रगढ़ को लिखित शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
बालरोड़िया के अनुसार, उन्हें 12 और 19 अगस्त को सुनवाई के लिए कार्यालय बुलाया गया था लेकिन दोनों दिन सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि इससे लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और उनका समय भी बर्बाद हो रहा है।
उन्होंने यादव सभा के मूल विवाद में रजिस्ट्रार कार्यालय के आदेशों की निष्पक्ष जांच की मांग भी की है। बालरोड़िया के मुताबिक, 4 मई को तदर्थ समिति को चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया था और उसके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाने की बात कही गई थी। इसके बावजूद 14 जुलाई को समिति का कार्यकाल पूर्वव्यापी प्रभाव से बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
बालरोड़िया ने मुख्यमंत्री से 12 और 19 अगस्त की घटनाओं की जांच कराने तथा उपायुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांग किसी व्यक्ति को निशाना बनाना नहीं, बल्कि पारदर्शी कार्रवाई और सरकारी कार्यालय की जवाबदेही सुनिश्चित करना है।