फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Two corona infections were found in the district, 4 were discharged

जिले में दो कोरोना संक्रमिते मिले, 4 को किया डिस्चार्ज

Fri, 04 Mar 2022 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two corona infections were found in the district, 4 were discharged
जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आने लगी है। तीन-चार दिन से कोरोना के नए मामले कम और ठीक अधिक हो रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 2 नए कोरोना संक्रमित मामले आए। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24701 हो गई है। शुक्रवार को 4 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया। जिले में कुल 24504 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को गांव छाजियावास के एक कोरोना संक्रमित की गुरुग्राम के अस्पताल में मौत हो गई। अब तक जिला में 164 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 33 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 4 मार्च तक 248538 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 114755 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 534618 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1589 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शुक्रवार को ढाणी बाठोठा व छाजियावास में एक-एक कोरोना मरीज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed